फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रॉपर्टी कारोबारी से 16.62 करोड़ की ठगी, आरोपी कोलकाता के होटल से गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 04:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: फर्जी दस्तावेज दिखाकर गोवा की जमीन का सौदा कराकर प्रॉपर्टी कारोबारी से 16.62 करोड़ की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
फ्रॉड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भेलूपुर निवासी प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी अनुराग कुशवाहा तथा उनके बिजनेस पार्टनरों से 16 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भेलूपुर पुलिस ने वांछित आरोपी डॉ. अमित कुमार सिंह यादव (54) को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोवा की जमीन के फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों को असली बताकर जमीन का सौदा कराया गया और इसके एवज में करोड़ों रुपये हासिल किए गए।

विज्ञापन


रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, मामले में विटोरियो जोस वेल्हो, अमित कुमार सिन्हा, प्रजय प्रसन्ना सिनेधकर, डॉ. अमित कुमार सिंह यादव और सीए प्रमोद पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस पहले ही अमित कुमार सिन्हा और प्रजय प्रसन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपने पार्टनर के साथ कंस्ट्रक्शन और जमीन का कारोबार करते हैं। इसी दौरान देहरादून निवासी अमित कुमार सिन्हा ने उनसे संपर्क किया और गोवा निवासी जमीन मालिक विटोरियो जोस वेल्हो की जमीन बेचने की बात कही। कुछ दिनों बाद जमीन मालिक का सहयोगी वाराणसी स्थित कार्यालय पहुंचा और जमीन से संबंधित दस्तावेज दिखाए। दस्तावेजों पर भरोसा करते हुए कोटक महिंद्रा बैंक की गोवा शाखा के खाते में आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से 16 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपये भेज दिए गए।

विज्ञापन

जमीन की सफाई कराने पहुंचे तो खुला फर्जीवाड़ा
शिकायत के अनुसार, नौ जुलाई 2024 को एमओयू हुआ। इसके बाद पब्लिक नोटिस प्रकाशित कराया गया और टाइटल सर्टिफिकेट भी जारी किया गया, जिसमें विटोरियो जोस वेल्हो को जमीन का वैध मालिक बताया गया था। जमीन की सफाई कराने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो एक बुजुर्ग महिला वहां पहुंची और जमीन पर अपना अधिकार होने का दावा किया। इसके बाद जांच में आरोपियों की ओर से दिखाया गया गिफ्ट डीड फर्जी और कूटरचित होने का दावा सामने आया। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपियों से रकम वापस मांगनी शुरू की।
विज्ञापन

सर्विलांस से कोलकाता तक पहुंची पुलिस
वांछित आरोपी की तलाश में भेलूपुर पुलिस ने सर्विलांस और साइबर सेल की मदद ली। तकनीकी जानकारी के आधार पर उसके कोलकाता में होने का पता चला। टीम ने होटल पहुंचकर उसकी मौजूदगी की पुष्टि की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों, ठगी की रकम के लेन-देन, बैंक खातों और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक, मामले में गोवा के कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें