फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल: प्रो. पुनीत एमएस, ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी बने प्रो. अजीत; तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

Tue, 21 Jul 2026 02:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में प्रो. पुनीत एमएस और ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. अजीत बने। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई ईसी की बैठक में दोनों पदों के लिए लिफाफा खोला गया।
विज्ञापन
प्रो. पुनीत और प्रो. अजीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रो. पुनीत गुप्ता को मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) नियुक्त किया गया है। वहीं, ट्रॉमा सेंटर का प्रभारी आर्थोपेडिक्स विभाग के प्रो. अजीत सिंह को बनाया गया है। दोनों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। 

विज्ञापन


बीएचयू में 8 जुलाई को एमएस पद के लिए हुए साक्षात्कार में 14 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जबकि ट्रॉमा सेंटर प्रभारी पद के लिए नौ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ था। सोमवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई ईसी की बैठक में दोनों पदों के लिए लिफाफा खोला गया।

बैठक में वर्तमान एमएस प्रो. केके गुप्ता के स्थान पर सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. पुनीत गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। वहीं, ट्रॉमा सेंटर के वर्तमान प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के स्थान पर प्रो. अजीत सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. पुनीत ने आईएमएस-बीएचयू से की पढ़ाई, लिखी हैं आठ किताबें
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के नवनियुक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) प्रो. पुनीत ने अपनी मेडिकल शिक्षा आईएमएस-बीएचयू से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से सर्जरी में डीएनबी किया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, केजीएमयू सहित कई संस्थानों में सेवाएं दी हैं। देश-विदेश में आयोजित विभिन्न सम्मेलनों में शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं और कई फेलोशिप भी प्राप्त की हैं। प्रो. पुनीत आठ पुस्तकों का लेखन और संपादन कर चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकाशनों में 20 अध्याय (चैप्टर) भी लिख चुके हैं। वर्तमान में वह एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी (एग्जीक्यूटिव) के सदस्य हैं।

एम्स रायपुर में भी सेवाएं दे चुके हैं प्रो. अजीत
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के नवनियुक्त प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अजीत सिंह आर्थोपेडिक्स विभाग में प्रोफेसर हैं। इससे पहले वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में अतिरिक्त प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में भी प्रोफेसर रह चुके हैं। उन्होंने रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स (यूके) सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें