बीएचयू में मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में मीडिया साक्षरता को शामिल करने की जरूरत है।
बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में शब्द संवाद के तहत आयोजित संगोष्ठी में मीडिया साक्षरता विषय पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में मीडिया साक्षरता को शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया शिक्षा और मीडिया साक्षरता में फर्क है। वर्तमान में हर किसी के हाथ में मोबाइल है। जिससे बिना सोर्स के अबाध सूचनाओं का प्रवाह हो रहा है। इस कारण मिस इंफार्मेशन और डिस-इंफार्मेशन बढ़ रही हैं। डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने सनातन चिंतन के साथ मीडिया अध्ययन को आज की आवश्यकता बताया। इस दौरान डॉ. शोभना नर्लिकर, डॉ. बाला लखेंद्र, डॉ. धीरेंद्र राय, डॉ. निधि आदि मौजूद रहीं।