फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर हजरत की यौम ए पैदाइश पर आज निकलेगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस बेनियाबाग के पूर्वी छोर से शुरू होकर नई सड़क होते हुए भीखा शाह गेट पर पहुंचकर समाप्त होगा। यह जानकारी रविवार को मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष सैयद शकील अहमद बबलू एवं जनरल सेक्रेटरी जियाउद्दीन अहमद खां ने मुसाफिर खाना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि जुलूस सोमवार को इशा की नमाज के बाद रात 8:30 बजे उठाया जाएगा। जुलूस परंपरागत रास्तों से होकर निकलेगा। इसके बाद कमेटी की ओर से नातिया कलाम का इनामी मुकाबला होगा। जीतने वाली अंजुमनों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर हजरत मुहम्मद सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए थे। आज पूरी दुनिया में इस्लाम के खिलाफ साजिश की जा रही है और आतंकवाद के नाम पर मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है। इस दौरान आगा कलाम अहमद, मुहम्मद अबरार खां, शकील अहमद सिद्दिकी, अब्दुल अलीम जमाल, शकील अहमद, मुहम्मद यासीन गुड्डू, तौकीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें