फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजराती और हिंदी गीतों पर छाई डांडिया की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी, बॉलीवुड बीट्स के संग गुजारी गीतों के धुनों पर सखियों की जो मस्ती शाम ढलते ही शुरू हुई वो देर रात तक चलती रही। लायंस क्लब वाराणसी की विभिन्न शाखाओं की ओर से महमूरगंज स्थित लॉन में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों ने ढेर सारी मस्ती की। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष चैतन्य पांड्या रहे। इस दौरान पीके सिंह, दीपक अग्रवाल, क्षितिज शर्मा, भावना पांड्या, पूजा भल्ला, सुमन, सत्य प्रकाश गुप्ता, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, द दीवा क्लब की ओर से तरना स्थित लॉन में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने ढेर सारी मस्ती की और रोचक खेलों में हिस्सा लेकर उपहार जीते।
विज्ञापन

वाराणसी व्यापार मंडल और यूथ क्लब की ओर से रविवार को महमूरगंज स्थित एक लान में डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। वाराणसी महिला व्यापार मंडल और पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की पूरी टीम ने पूरे जोश खरोश के साथ डांडिया महोत्सव में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा रहे। इस दौरान रमेश निरंकारी, सुनीता सोनी, चांदनी श्रीवास्तव, नीलिमा चौबे, राकेश त्रिपाठी, निर्मला देवी, आलोक, डॉली, प्रतिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें