गौरतलब है कि 28 अगस्त को जैतपुरा थाने के चौकाघाट स्थित कालीजी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार कर कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या कर दी थी। इस दौरान प्रिंस के एक दोस्त की हत्या का प्रयास भी किया गया था।
पुलिस के अनुसार, जौनपुर जिले के जलालपुर थाने के लोहगाजर के मूल निवासी विवेक सिंह कट्टा ने प्रिंस की हत्या करा कर अपनी पुरानी रंजिश का बदला लिया है। 14 सितंबर को विवेक सिंह कट्टा जौनपुर की अदालत में एक पुराने मामले में समर्पण कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल चला गया था।