फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी कल से बनारस में डालेंगी डेरा, कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए करेंगी जनसंपर्क और रोड शो

Wed, 02 Mar 2022 11:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीन मार्च से वाराणसी में चुनाव प्रचार की कमान संभाल लेंगी। तीन दिन के कार्यक्रम में कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा और रोड शो करेंगी। 
विज्ञापन
बलिया में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए बनारस में कांग्रेसी नेताआें का जमावड़ा लगेगा। कांग्रेस महासचिव तीन से पांच मार्च तक बनारस में ही कैंप करेंगी। रामनगर और पिंडरा में जनसभा के साथ ही रोड शो भी करेंगी। कांग्रेस ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात तक पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंचे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस महासचिव सभी प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क करेंगी। छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस सचिव राजेश तिवारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे ये दिग्गज
इसमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद के नाम शामिल हैं। रोड शो के लिए भी जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रियंका गांधी वाराणसी की सभी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के साथ बैठक भी करेंगी।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर और शहर के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगी। कैंट विधानसभा में जनसभा के लिए रामनगर और पिंडरा विधानसभा के लिए बड़ागांव ब्लॉक क्षेत्र को रखा गया है।
विज्ञापन

आज आएंगी ममता, कल अखिलेश संग करेंगी रैली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी पहुंचेगी। ममता सबसे पहले गंगा पूजन करेंगी और उसके बाद विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शामिल होंगी। गुरुवार को यहां वह गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रैली करेंगी। ममता बुधवार शाम 4.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें