बता दें 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' शुरू किया था। तब यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण अपनी नौकरी गंवाने वाले 1.25 करोड़ से अधिक प्रवासी कामगारों को इस अभियान के जरिए रोजगार दिया गया है।