सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम वाराणसी से दूसरे चरण में एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसमें मुंशीपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। बोले कि संक्रमित युवक नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल का कर्मचारी है।
शासन से मिले निर्देशानुसार संबंधित अस्पताल से पांच लोगों को सैंपल लिया गया था, जिसमें युवक भी शामिल था। देर शाम रिपोर्ट आने के चलते अस्पताल को शुक्रवार को सील करने की कवायद की गई। साथ ही अस्पताल को सैनिटाइज किया गया। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 69 हो गई।