फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही जिला जेल के बाथरूम में संदिग्ध हाल में बंदी का गला कटा

Thu, 17 Aug 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
सात माह से जिला कारागार में निरुद्घ है धर्मपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही जिला कारागार में गैर इरादतन हत्या के आरोप में निरुद्घ बंदी का गुरुवार की सुबह बाथरूम में संदिग्ध हाल में गला कट गया। इससे वह छटपटाने लगा। जानकारी मिलने पर अन्य बंदियों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां उसके गले पर सात टांके लगाए गए। वह बोल पाने की स्थिति में नहीं है। घायल बंदी के परिवार वाले देर शाम तक अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नेशनल तिराहे के समीप का निवासी धर्मपाल (65) को इसी साल 31 जनवरी को गैर इरादतन हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उसकी सुनवाई चल रही है। 11 अगस्त को न्यायालय में पेशी थी। इसके बाद अगली तिथि 22 अगस्त को मुकर्रर की गई है। गुरवार  को वह जेल के बाथरूम में गया था। इसी दौरान रहस्यमय हालात में उसका गला कट गया। कुछ देर बाद उसके कराहने की आवाज आई।
विज्ञापन


यह सुनकर आसपास के बंदी और बंदीरक्षक पहुंचे तो देखा कि उसका गला कटा है और खून बह रहा है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां गले पर सात टांके लगे। बंदी का गला किन परिस्थितियों में कटा, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

दूसरी ओर जेल प्रशासन ने खुद व्यथित होकर गला काटने की बात कही। जेलर विष्णुकांत मिश्र ने कहा कि बंदी सात महीने से गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल में निरुद्घ है। शायद परिवार वालों के न आने से व्यथित होकर गला काटने का प्रयास किया होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें