फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में अब मोबाइल और सिम नहीं छिपा पाएंगे बंदी, इस चीज से होगी तलाशी

Mon, 11 Dec 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डीप सर्च मेटल डिटेक्टर से तलाशी - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के जेलों में मोबाइल, सिम सहित धातुओं  के मिश्रण से बनी अन्य सामग्रियों को छुपा कर रखना अब बंदियों के लिए आसान नहीं होगा। इनकी जांच के लिए प्रदेश के सुरक्षा मुख्यालय की ओर से अब जेलों को डीप सर्च मेटल डिटेक्टर मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन


वाराणसी जिला जेल को दो डीप सर्च मेटल डिटेक्टर दिए जाएंगे। जेल के बंदियों, बैरकों, अस्पताल और शौचालय की नियमित तलाशी डीप सर्च मेटल डिटेक्टर से की जाएगी। 

प्रदेश की जेलों में निरुद्ध रसूखदार बंदियों के मोबाइल से बात करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। तमाम सख्ती के बावजूद इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। मोबाइल से बातचीत करने पर रोक लगाने के लिए जेलों में जैमर लगाए गए। मगर, ये भी सिर्फ टू जी सिम वाले मोबाइल तक ही असरदार हैं।
विज्ञापन


3जी और 4जी सिम वाले मोबाइल पर ये जैमर काम नहीं करते। मामला उच्च स्तर तक गया लेकिन लगे जैमरों को अपग्रेड करने का काम नहीं किया जा सका। इसी बीच प्रदेश की 69 जेलों में तलाशी की फुल प्रूफ व्यवस्था के मद्देनजर दो-दो पीस डीप सर्च मेटल डिटेक्टर दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ चार लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस बारे में जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि डीप सर्च मेटल डिटेक्टर मिलने से तलाशी में बहुत सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें