फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की भिडंत में 10 लोगों की मौत

Mon, 11 Dec 2017 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक्टर के मलबे में फंसा कई लोगों का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में सोमवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर  तिसुहीं के पास ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात महिलाओं सहित 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां दो की हालत खराब होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। डीएम, एसपी और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। ट्रक से टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया था। कई शव मलबे में फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों ने समझाबुझा कर जाम करीब तीन घंटे बाद खत्म कराया। 
विज्ञापन
Mirzapur: Death toll in truck-tractor collision, that took place in Madihan Police Station limits, rises to 10. — ANI UP (@ANINewsUP) December 11, 2017 जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक आनंद पटेल निवासी गढवा अपने भांजे के मुंडन के लिए उसके परिवार के लोगों को लेने बहन के ससुराल भावां पहुंचा था। परिवार के लोग सुबह पांच बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर शीतला धाम चुनार के लिए निकले थे। तिसुहीं के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की ट्राली खाई में पलट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें