फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फोन पर बात करते हुए अचानक ट्रेन के सामने कूद गई नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल, मौत

Mon, 13 Jan 2025 10:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में एक तरना ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन के सामने कूद कर नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ने जान दे दी। महिला के पति सिक्किम में रहते हैं। वह वाराणसी में बेटी के साथ किराये पर रहती थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सुष्मिता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में तरना ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की शाम सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर एक नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ने जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिवपुर रेलवे स्टेशन से आई जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस प्रिंसिपल के दोनों मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में ली है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सरायतक्की, बाबतपुर स्थित वाराणसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सुष्मिता सिंह (30) प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं। सुष्मिता सिंह की ससुराल जौनपुर के चंदवक में है। उनका मायका आजमगढ़ के दौलताबाद में है। सुष्मिता अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ शिवपुर स्थित चंद्राग्रीन अपार्टमेंट में किराये पर रहती थीं। उनके पति सौरभ सिंह सिक्किम में केमिस्ट हैं। 

ट्रेन देखते ही कूद गई महिला
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम लगभग छह बजे महिला मोबाइल फोन से बात करते हुए जा रही थीं। ट्रेन को देखते ही उसके सामने कूद गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उन्हें समीप के एक निजी अस्पताल में ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी की सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि सुष्मिता की ननद खुशहाल नगर में रहती हैं। जल्द ही सुष्मिता के भांजे की शादी होने वाली हैं। सभी उसी की तैयारी में लगे हैं। सुष्मिता फॉर्म भरने की बात कह कर घर से निकली थीं। उनकी सास शांति सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें