फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का दर्ज हुआ मुकदमा, पत्नी ने लगाया ये आरोप

Mon, 13 Jan 2025 10:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

शाहगंज कोतवाली पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की शाहगंज कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शाहपंजा मोहल्ला निवासी विवाहिता दरख्शां बानो पुत्री इलियास का निकाह 4 अप्रैल 2021 में सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के सूरापुर पुरानी बाजार निवासी मेराज पुत्र मोहम्मद अली से हुई थी। इसके बाद से ही पति ने दो लाख नकदी व बाइक की मांग करते हुए मारपीट गाली-गलौज करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा था। 

विवाह के कुछ दिनों बाद पति मेराज कमाने के लिए मुंबई चला गया। 7 जनवरी 2025 को विवाहिता के पति का फोन आया कि उसका भतीजा फैजान मुंबई से घर जा रहा है। इस पर पत्नी ने फोन पर घरेलू सामान समेत कुछ नकदी भेजने को कहा। इसको लेकर नाराज पति ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने इसकी जानकारी परिवार के साथ पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, शनिवार को दहेज उत्पीड़न समेत तीन तलाक का मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें