फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे वाराणसी के छह छात्र

Fri, 25 Jan 2019 11:19 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन
सभी बोर्डों की परीक्षाएं करीब है। एक तरफ जहां बच्चे परीक्षा की तैयारियां कर रहे है, वहीं दूसरी ओर उन्हें परीक्षा का तनाव भी सता रहा है। जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को छात्र-छात्राओं से बोर्ड परीक्षा पे चर्चा करेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए कार्यक्रम में वाराणसी के छह छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि केवी डीएलडब्ल्यू कंचनपुर से अवनी, वनिता पब्लिक स्कूल से अनुष्का विश्वकर्मा, सनबीम स्कूल वरुणा से मयंक टंडन, केवी 39 जीटीसी से रिया सिंह, सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल कमच्छा से राज श्रीवास्तव और उदय प्रताप पब्लिक स्कूल से सुरभि श्रीवास्तव इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। केवी डीएलडब्ल्यू कंचनपुर के शिक्षक छोटेलाल पांडेय भी छात्रों के साथ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें