फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों में हर्ष: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के दो गांवों में बहेगी विकास की गंगा, प्रधानमंत्री ने लिया गोद

Sat, 24 Jul 2021 12:56 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक उमेशमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्ताव बहुत पहले गया था। कोरोना के चलते इस पर कोई काम नहीं हुआ। अब वहां से पत्र मिलने के बाद सीएसआर फंड से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दो विधानसभाओं के दो गांवों में विकास की गंगा बहेगी। प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत दो गांवों का चयन किया गया है। इनमें रोहनिया विधानसभा में परमपुर गांव और सेवापुरी विधानसभा में पूरे बरियारपुर गांव शामिल हैं। इस आशय का पत्र जिला प्रशासन के पास आ गया है।

विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक उमेशमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्ताव बहुत पहले गया था। कोरोना के चलते इस पर कोई काम नहीं हुआ। अब वहां से पत्र मिलने के बाद सीएसआर फंड से विकास कार्य होंगे। सभी विभाग सरकार की योजनाओं से गांव को संतृप्त करेंगे। इससे गांव की सभी समस्याओं का समाधान होगा।

पीएम मोदी के गोद लेने की सूचना से हर्ष 
आराजीलाइन ब्लॉक के परमपुर और सेवापुरी ब्लॉक के पूरे बरियार गांव को पीएम मोदी के गोद लेने की सूचना पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इन गांवों में विकास की आस जग गई है। गांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। बीते छह माह पूर्व ही इसकी घोषणा कर दी गई थी। घोषणा होते ही जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री अनिल राजभर सहित भाजपा नेताओं ने गांव में घूमकर दो एजेंसियों के माध्यम से गांव का सर्वे कराया था।

विज्ञापन
Trending Videos

कोरोना के कारण रुका था विकास कार्य

कोरोना के चलते अब तक कोई विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए थे। अब जब गांव के लोगों को जानकारी मिली तो वहां खुशी का माहौल है। पूरे बरियारपुर गांव की पहचान पंचायत भवन प्रांगण में लगे सरदार वल्लभ भाई पटेल के ऊंची प्रतिमा से है। 

चार गांव पहले से हैं चयनित
आराजीलाइन के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह और सेवापुरी के खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने कहा कि गांव में विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। इसके पूर्व चार गांव का चयन हुआ था। इनमें जयापुर, नागेपुर, ककरहिया और डोमरी गांव शामिल हैं। 
विज्ञापन

जानें, क्या बोले ग्राम प्रधान

पूरे बरियारपुर के ग्राम प्रधान इंदु पटेल का कहना है कि हमारे गांव की आबादी 2200 है। यहां सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। पंचायत भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता है। 

वहीं परमपुर के ग्राम प्रधान सतीश कुमार भारती का कहना है कि हमारे गांव की आबादी 5000 है। सड़कें कच्ची हैं। जिन्हें पिचमार्ग बनाने की आवश्यकता है। जल निकासी की बड़ी समस्या है। प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना से गांव का संपूर्ण विकास होगा। गांव की अलग पहचान भी होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें