रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय समागम
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय शिक्षा समागम में भाग लेने के लिए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, यूजीसी चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार सहित कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, आईआईटी के निदेशक बुधवार शाम काशी पहुंच गए हैं। कई अतिथि तो बीएचयू कैंपस स्थित एलडी गेस्ट हाउस में रुके हैं तो कुछ अतिथियों के ठहरने के लिए कैंटोंमेंट स्थित होटल के साथ ही गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है।
धर्मेंद्र प्रधान ने लिया तैयारियों का जायजा
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वाराणसी में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अंतिम समय की तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे।