नमामि गंगे जागृति यात्रा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आने वाले हैं। उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। आगे की स्लाइडस में जानिए...
विज्ञापन
2 of 6
शॉल को अपने सिर पर रखे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे जागृति यात्रा शुभारंभ 09 अगस्त को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किया था। 11 अगस्त को यह यात्रा हरिद्वार स्थित हरि की पौड़ी से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
डीरेका में सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
बीते 11 अगस्त को शुरू हुई नमामि गंगे जागृति यात्रा 31 अगस्त को शहर पहुंचेगी। इसके मद्देनजर एक सितंबर को अस्सी घाट पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
4 of 6
बच्चों से मिलते पीएम
- फोटो : अमर उजाला
एक सितबंर को होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर आ सकते हैं। जिला कमांडेंट होमगार्ड संजय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि अस्सी घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
pm modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कमांडेंट ने बताया कि गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल रूप देने के लिए शुरू की गई नमामि गंगे जागृति यात्रा के तहत आमजन को जागरूक करने में होमगार्ड्स विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
01 सितंबर को इसके अलावा कार्यक्रम में होमगार्ड्स विभाग के अधिकारी व जवान, स्कूलों के छात्र-छात्रायें, गंगा स्वच्छता अभियान से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और आमजन शामिल होंगे। नमामि गंगे परियोजना सिर्फ जल संरक्षण के लिए नहीं बल्कि मानवता और सृष्टि संरक्षण के उद्देश्य से भी एक अभिनव कार्यक्रम है और होमगार्ड विभाग इसके लिए पूरी तरह से संकल्पित है।