फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लगी 'चोटी कटवा बाबा' की मूर्ति, माला-फूल चढ़ाकर हो रही पूजा

Mon, 21 Aug 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
choti katava victim - फोटो : अमर उजाला
चोटी कटवा के खौफ से समूचा उत्तर भारत परेशान है। हालत यह है कि यह लोग घरों के आगे जहां नींबू-मिर्च टांगने लगे हैं वहीं कई ऐसे भी हैं जो चोटी कटवा से बचाव के नाम पर पूजा-पाठ करा रहे हैं। अब तो चोटी कटवा बाबा की मूर्ति भी लग गई है। आगे की स्लाइड में जानें कौन हैं चोटी कटवा से बचाने वाले बाबा....
विज्ञापन

2 of 9
choti katava victim - फोटो : अमर उजाला
तमाम प्रयासों के बाद भी देश भर में चोटी कटने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोटी कटवा के खौफ ने अब अंधविश्वास का रुप ले लिया है। लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह किसी शरारत हो सकती है या फिर इसके पीछे कोई और बात।
विज्ञापन

3 of 9
बीएचयू - फोटो : cpstown
इस अंधविश्वास का एक बड़ा उदाहरण वाराणसी में देखने को मिला। सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में चोटी कटवा बाबा की मूर्ती ही लग गयी। न केवल मूर्ति लगी है बल्कि उस पर फूल माला भी चढ़ा दिया गया है। इसकी एक फोटो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रही है।

4 of 9
choti katava baba - फोटो : अमर उजाला
इसे अंधविश्वास कहें या फिर किसी की शरारत, बीएचयू जहां हजारों की संख्या में लोग विज्ञान और इंजीनियरिंग पढ़ने आते हैं, वहां भी चोटी कटवा पहुंच चुका है। दरअसल सोशल मीडिया में शेयर की जा रही तस्वीर में बीएचयू में एक पीपल के पेड़ के नीचे चोटी कटवा की तस्वीर लगी हुई है।
विज्ञापन

5 of 9
रामानुज हॉस्टल में रात में हुई घटना से बीएचयू परिसर में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर में पेड़ के पास एक चांदी के रंग की प्रतिमा पहले से है। पर उसी के बीच एक लाल रंग की प्रतिमा भी लगी हुई है। उसके ठीक ऊपर नीले रंग के कागज या कपड़े पर पीले रंग से लिखा गया है चोटी कटवा बाबा। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति बीएचयू में वेतन कार्यालय के पास लगी है।
विज्ञापन

6 of 9
choti katava victim - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं और युवतियों के लिए चिंता का सबब बने चोटी कटवा की अब तक पहचान उजागर नहीं हो पाई है। लेकिन अब कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने चोटी कटवा को न केवल पहचान लिया है बल्कि एक को मार गिराया है। इसे लोग चोटी वायरस के नाम से बुलाने लगे हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 9
choti katava - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के गंभीरवन इलाके के मुडवर गांव के लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने चोटी कटवा को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि यह एक पक्षी है जो चमगादड़ की तरह दिखता है। ग्रामीणों का कहना है कि यही पक्षी महिलाओं और युवतियों को डंक मारता है जिससे वे बेहोश हो जाती हैं। 
 

8 of 9
choti katwa - फोटो : अमर उजाला
वहीं वाराणसी के सारनाथ इलाके के ह्दयपुर गांव में बुधवार को एक कीड़े को पकड़ा गया है। यह कीड़ा गांव के गोविंद राजभर के सिर पर बाल काट रहा था। गांव वालों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस जांच के लिए कीड़े को लेकर चली गई।  

 
विज्ञापन

9 of 9
choti katwa - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव में एक महिला की चोटी में लिपटे कीड़े को पकड़ा गया था। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। लोग उस कीड़े को ही चोटी कटवा कीड़ा बता रहे थे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें