जी-20 देशों के तीन दिवसीय (11-13 जून) सम्मेलन की शुरूआत रविवार की देर शाम गाला डिनर के साथ हुई। विदेशमंत्री डा एस जयशंकर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अलग-अलग देशों के विकास मंत्रियों का स्वागत किया गया। साथ ही कहा गया कि बैठकों का दौर सोमवार से शुरू होगा। इससे पहले सभी मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की जाएगी।
वाराणसी में विदेश मंत्री एस जयशंकर और सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी देशों से हमारे रिश्ते अच्छे हुए हैं। नेपाल से हमारा संबंध ही रोटी-बेटी का है। यहां सीमाएं खुली हुई हैं। अगर इस पर दीवार लगाई जाएगी तो इसका गलत संदेश जाएगा। शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में दूसरे देशों के सहयोग के विषय पर कहा कि दुनिया में भारत की स्थिति अद्वितीय है। विकसित देशों में फार्मा उद्योग बहुत अलग है और उन्होंने महामारी के समय भी किसी की मदद नहीं की थी। मगर, भारत ने चिकित्सा क्षेत्र में भी दुनिया को अपना कायल बनाया।