फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने काशी के विकास के लिए दिए 26 हजार करोड़

Fri, 10 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
क्षेत्रीय समिति की बैठक में गिनाई गईं उपलब्धियां - फोटो : Self
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से काशी के विकास के लिए की गई घोषणाएं लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई है। गुरुवार को क्षेत्रीय समिति की बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पीएम ने सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए अब तक 26 हजार करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को सभी मोर्चों पर फेल बताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा गया कि वे बताएं कि उन्होंने पांच साल में बनारस को क्या दिया?  

बैठक में बताया गया कि रिंग रोड बनारस, इलाहाबाद, हंडिया के अलावा मोहन सराय से सैय्यदराजा के लिए 5 हजार करोड़, बाबतपुर से अर्दली बाजार तक एक्सप्रेस हाईवे के लिए 500 करोड़, पावर ग्रिड, आईपीडीएस के तहत बिजली तारों को भूमिगत करने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं।

इसके अलावा लालपुर बुनकर सेंटर के लिए 500 करोड़, ठठरा में 750 केवी सबस्टेशन निर्माण के लिए 1 हजार करोड़, मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 400 करोड़, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट संदहा के लिए 200 करोड़, एनटीपीसी की ओर से करसड़ा प्लांट में कूड़े से खाद बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये अवमुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें