विकास की बात करते हुए पीएम ने कहा 19.8 करोड़ की लागत से शाही नाले के डायवर्जन, एसटीपी के निर्माण किया जा रहा है। शाही नाले के डायवर्जन से खिड़किया घाट से गंगा में जाने वाला सीवर रुकेगा। जहां पर शोधन करने के बाद पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाएगा।
23 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी के तहत स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया है। आकर्षक लाइटिंग से कई इलाकों को चमकाया गया। जहां पर्यटन की संभावनाएं हैं उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया गया है। बाहर से आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को काशी सुंदर दिखेगी। बिजली के लटकते तारों से काशी को मुक्ति मिली है। काल भैरव वार्ड में साफ-सफाई देख प्रधानमंत्री ने इसे कायम रखने को कहा।