फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आदर्श गांव में हौसले को उड़ान देने के हुनर सीख रहीं बेटियां

Wed, 14 Jun 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर और बाइक चलाने का ले रहीं प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव नागेपुर की बेटियां आत्मनिर्भर बनकर अपने हौसले को उड़ान देने के लिए तत्पर हैं। इसके लिए वे सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, इंग्लिश स्पीकिंग और कंप्यूटर के साथ बाइक चलाने का हुनर सीख रही हैं।
विज्ञापन


नागेपुर और आसपास के गांवों की युवतियों के इनके सपनों को साकार करने में मददगार की भूमिका निभा रही है सामाजिक संस्था लोक समिति। संस्था की ओर से नागेपुर में आयोजित समर कैंप में युवतियां आत्मनिर्भर बनने के गुर सीख रही हैं।

बाइक ड्राइविंग सीख रही रवीना सिंह का कहना है कि वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर में नौकरी करना चाहती है। बाइक चलाना सीख लूंगी तो आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


बीएससी की छात्रा पूनम मौर्या और सोनी बानो कहती हैं कि कॉलेज, बाजार अथवा कहीं भी जाने के लिए घर के पुरुषों पर निर्भर रहना पड़ता है। ड्राइविंग सीखने के बाद वे कहीं भी जा सकेंगी।

लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि 15 मई से चल रहे किशोरी समर कैंप में 80 युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। हमारा उद्देश्य गांव की युवतियों को हुनरमंद बनाना है ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें