घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर
- फोटो : demo
भदोही जिले के निदिउरा गांव में रविवार की सुबह भोजन बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। घर में शादी का माहौल था। प्रेशर कुकर फटने से घर में हड़कंप मच गया। घायलों को सुरियावां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है। निदिउरा निवासी विजय कुमार के यहां 28 अप्रैल को पुत्र की शादी थी। इसके चलते घर में आए रिश्तेदार रविवार को भी थे। सुबह पौने दस बजे घर एवं रिश्तेदारी की महिलाएं मिलकर भोजन बना रही थी।
कुकर में दाल पकने के लिए रखा गया था। कुछ देर बाद कुकर अचानक तेज आवाज करके फट गया। इसके बाद कुकर दीवार से टकराते हुए रसोई की छत से टकराया । इससे रसोई की टीनशेड छत ध्वस्त हो गई।
रसोई में भोजन बना रही कुशल (35)पत्नी सुनील,ममता (32) पत्नी रवि, बलापुर से आई विजय कुमार की साली रानी (40) झुलस गई। कुकर फटने से उसमें पक रही दाल और निकल रहा भाप महिलाओं के चेहरे पर पड़ गया। इससे जहां वे झुलस गई तो सीमेंट की सीट गिरने से भी वे चोटिल भी हो गई।
अचानक इस घटना से महिलाएं चीखने लगी। महिलाओं के चीखने अन्य महिलाओं, के अलावा आस-पास के लोग भी पहुंच गए। सभी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के बाद उनके हालत में सुधार आया।