फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के सेवाकुंज आश्रम आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 14 मार्च को वनवासी विद्यार्थियों से मिलेंगे

Mon, 22 Feb 2021 08:31 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
President of India Ramnath Kovind
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मार्च को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में होंगे। जनपद के दुद्धी तहसील के बभनी क्षेत्र में सेवा समर्पण संस्थान यानी सेवाकुंज आश्रम में राष्ट्रपति का आगमन होगा। यहां नव निर्मित छात्रावास व विद्यालय के भोजनालय का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय से सोमवार की शाम आश्रम को पत्र आया तो आश्रम से जुड़े लोग तैयारियों को मुकम्मल करना शुरू कर दिए।

विज्ञापन


सेवा कुंज आश्रम के केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल ने बताया कि वनवासी बच्चों को शिक्षित करने, उनमें संस्कार डालने के लिए काम करने वाले सेवाकुंज आश्रम में महामहिम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस संबंध में सोमवार की शाम को पत्र भी मिल गया है। बताया कि वनवासी समागम में शामिल होकर वह वनवासी छात्र-छात्राओं से मिलेंगे।

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध इस आश्रम में उनके आगमन की तैयारी तेज कर दी गई है। बीते वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम दो बार प्रस्तावित हुआ था, लेकिन एक बार नेपाल के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन और दूसरी बार कोविड-19 के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। आश्रम में वनवासी बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। उन्हें कंप्यूटर शिक्षा, स्कूल शिक्षा से लेकर तीरंदाजी का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें