राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्यपाल रामनाईक की पुस्तक का विमोचन करने के लिए काशी आएंगे। राष्ट्रपति के तौर पर उनका पहली बार वाराणसी आगमन होगा। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के बाद वो कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वह कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके करीब दो हजार युवाओं को प्रमाण पत्र देंगे। कार्यक्रम आईटीआई करौंदी में कराया जा सकता है। प्रशासन इसकी तैयारियां तेजी से कर रहा है।
वाराणसी प्रशासन को मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 मार्च को दिन में करीब 11 बजे पहुंचेंगे। दिन में वह राज्यपाल की पुस्तक का विमोचन करने के बाद वह कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। बता दें कि इनके दौरे से चार दिन पूर्व जर्मनी के राष्ट्रपति काशी का दौरा करेंगे।