संग्रहालय विज्ञान की प्रोफेसर उषा रानी तिवारी ने बताया कि इस विषय में शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के पास संग्रहालय निदेशक, कंजरवेटर, सहायक आचार्य समेत अन्य कई पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह, प्रो. सुमन जैन ने संग्रहालय विज्ञान विभाग स्थापित होने पर खुशी जताई है।