कमर में बनारसी स्टॉल बांधे मेलानिया ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
काशी में गूंजा नमस्ते ट्रंप
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे व अमेरिकी पर्यटकों ने मां गंगा की आरती कर दोनों देशों की तरक्की की प्रार्थना की। गंगा आरती के माध्यम से मोदी व ट्रंप की मुलाकात के दौरान भारत में रोजगार बढ़ाने की कामना की गई। अमेरिकी पर्यटकों के दल ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार के साथ मां गंगा की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने नमस्ते ट्रंप भी कहा।
राजेश शुक्ला ने कहा कि मोदी और ट्रंप की मुलाकात से भारत में रोजगार के अवसर बढ़ें, हम सभी की यही कामना है। इस दौरान शिवदत्त द्विवेदी, शिवम अग्रहरी, एल्विन फ्रें डली, जेम्स, रॉबर्ट जॉन, डेविड थॉमस, जोशेफ, सोफि या, एंटोनिया, विशाल शर्मा मौजूद रहे।