गोरखपुर से वाराणसी पहुंचने के बाद वे सीधे मंडलीय सभागार जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद कोविड अस्पताल, काशी विश्वनाथ मंदिर का भी निरीक्षण करेंगे।
वाराणसी में निर्माणाधीन फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन पर भी आज मुख्यमंत्री निर्णय कर सकते हैं। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को देखेंगे। दरअसल, आठ जून से लॉकडाउन पांच में मिलने वाली छूट के लिए वाराणसी के लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव, प्रवासियों को रोजगार परियोजनाओं को गति देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की बैठक में अहम निर्णय हो सकते हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को आएंगे और समीक्षा बैठक करेंगे।
वाराणसी में कोरोना वायरस :
रविवार को एक नया मरीज मिलने के बाद वाराणसी जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या 237 हो गई है। इसमें 137 के डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 95 आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।