फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन की तैयारी शुरू, खोदे जा रहे कुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में जगह-जगह मां दुर्गा की स्थापित की गई मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से नदियों, तालाबों व नहरों के किनारे कुंड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर में मूर्ति विसर्जन के लिए सद्भावना पुल के पूरब तरफ गोमती नदी के किनारे कुंड बनाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि मूर्ति विसर्जित करने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कुल 2225 मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इनमें से शहर क्षेत्र में 125 और ग्रामीण क्षेत्रों में 2100 दुर्गा की मूर्तियां शामिल हैं। इन स्थानों पर रोज पूजा अर्चना का कार्य चल रहा है। इन पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भी भीड़ लग रही है। पूजा पंडालों में स्थापित मूर्ति को लोग नदियों में विसर्जित नहीं करें, इसके लिए प्रशासन की ओर से नदियों व नहरों के किनारे विसर्जन कुंड बनवाने का कार्य किया जा रहा है। शहर में तकरीबन 150 मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए नगर पालिका की ओर से सद्भावना पुल के पूरब तरफ गोमती नदी के किनारे कुंड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो जेसीबी लगाकर कुंड की खुदाई का कार्य कर रहा है। कुंड का पानी बाहर न बहे, इसके लिए उसके चारो तरफ दीवार के पास मिट्टी से भरी बोरियां रखी जाएंगी। कुंड के अंदर पालीथिन लगाने का कार्य भी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद तालाबों में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने की तैयारी चल रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि शहर में सद्भावना पुल के पूरब तरफ गोमती नदी के किनारे कुंड बनाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में तालाबों में मूर्ति विसर्जित कराए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम को तालाबों का चयन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें