मंदिर से उतारा गया लाउडस्पीकर
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम के अनुसार, भेलूपुर पुलिस की मौजूदगी में बैतुमनूर मस्जिद कश्मीरीगंज से तीन लाउडस्पीकर उतरवाए गए। दो लाउडस्पीकर रजा उल उलूम मदरसा और एक इनिफिया मदरसा को दिया गया। वहीं, शंकुलधारा पोखरा मंदिर से उतरवाए गए एक लाउडस्पीकर को प्राइमरी पाठशाला खोजवा को दिया गया।
मस्जिद मिर्जा बिस्मिल्लाह घुघरानी गली के मोतवल्ली मोहम्मद यासीन द्वारा एक लाउडस्पीकर मदरसा अमीरुल्लाह दालमंडी के प्रबंधक शकील अहमद और मिर्जा कमीरुल्लाह बेग मस्जिद गोविंदपुरा दालमंडी के प्रबंधक मोेहम्मद सरवर नूह द्वारा मदरसा अमीरीया इस्लामिया गल्फ स्कूल चाहमामा चौक को शिक्षण कार्य के लिए दान दिया गया। इसके अलावा मुंशी मस्जिद रेवड़ी तालाब से निकलवाए गए लाउडस्पीकर को जामिया फारुकिया मदरसा रेवड़ी तालाब व हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय को दान किया गया।