फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंदिर-मस्जिद से उतरे लाउडस्पीकरों से विद्यालयों में होगी प्रार्थना

Thu, 26 May 2022 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर स्कूलों को दान दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
मंदिर-मस्जिद से उतरे लाउडस्पीकरों से विद्यालयों में होगी प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में जिन लाउडस्पीकरों से मस्जिद में अजान और मंदिरों में भजन सुनाई देते थे, वह अब स्कूलों में प्रार्थनाओं और राष्ट्रगान के लिए काम आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर स्कूलों को दान दिए जा रहे हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। 

विज्ञापन


वाराणसी में बुधवार को आराजीलाइन ब्लॉक में रानी बाजार मस्जिद के मौलवी मोहम्मद जुल्फिकार अली ने प्राथमिक विद्यालय कचनार में खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव को लाउडस्पीकर दान दिया। थानाध्यक्ष राजातालाब राम आशीष और चौकी इंचार्ज नंदलाल कुशवाहा मौजूद रहे।  

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि मंदिर और मस्जिद से उतारे गए लाउडस्पीकरों को दान करने की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिक विद्यालय कचार में मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर को दान दिया गया। इससे प्रार्थना सभा व अन्य गतिविधियां होंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन जगहों से भी उतारे गए लाउडस्पीकर

मंदिर से उतारा गया लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम के अनुसार, भेलूपुर पुलिस की मौजूदगी में बैतुमनूर मस्जिद कश्मीरीगंज से तीन लाउडस्पीकर उतरवाए गए। दो लाउडस्पीकर रजा उल उलूम मदरसा और एक इनिफिया मदरसा को दिया गया। वहीं, शंकुलधारा पोखरा मंदिर से उतरवाए गए एक लाउडस्पीकर को प्राइमरी पाठशाला खोजवा को दिया गया।

मस्जिद मिर्जा बिस्मिल्लाह घुघरानी गली के मोतवल्ली मोहम्मद यासीन द्वारा एक लाउडस्पीकर मदरसा अमीरुल्लाह दालमंडी के प्रबंधक शकील अहमद और मिर्जा कमीरुल्लाह बेग मस्जिद गोविंदपुरा दालमंडी के प्रबंधक मोेहम्मद सरवर नूह द्वारा मदरसा अमीरीया इस्लामिया गल्फ स्कूल चाहमामा चौक को शिक्षण कार्य के लिए दान दिया गया। इसके अलावा मुंशी मस्जिद रेवड़ी तालाब से निकलवाए गए लाउडस्पीकर को जामिया फारुकिया मदरसा रेवड़ी तालाब व हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय को दान किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें