फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और दुनिया में शांति के लिए हुई दुआख्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर मोहम्मद के जानशीन इमाम अली रजा की जयंती पर देश और दुनिया में शांति के लिए दुआख्वानी की गई। रविवार को काली महल स्थित जेपी टावर में कदीमी महफिल का आयोजन किया गया। हाजी फरमान हैदर के संयोजन में आयोजित महफिल में नामचीन शायरों ने अपने मखसूस अंदाज में कलाम पेश किया और उलेमा ने नूरानी तकरीर की।
विज्ञापन

रविवार को इमाम अली रजा की जयंती पर मुकीमगंज, चौहट्टा लाल खान, शिवाला, अर्दली बाजार, मदनपुरा में महफिलें सजाई गईं। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि इमाम इल्म की रोशनी बांटने वाले और सच का पैगाम देने वाले थे। शाम को कालीमहल में आयोजित ख्वातीन की महफिल का संयोजन डॉ. नुजहत फातिमा ने किया। शाम दालमंडी में महफिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो. अजीज हैदर, बाकर बलियावी, अतहर बनारसी, अतश बनारसी, आशूर बनारसी, बहादुर इलाहाबादी, नकी चंदुल्वी, आमिर बनारसी, जफर बनारसी ने कलाम पेश किए। उलेमा मौलाना हैदर अब्बास और मौलाना जावेद नजफी ने तकरीर की। कालीमहल स्थित रिजवी हाउस में जश्ने इमाम अली रजा की जयंती मनाई गई। महफिल की सदारत मौलाना सैय्यद मो. अकील हुसैनी और निजामत शाद सीवानी ने की। इस दौरान जीशान हैदर बब्बी, बबलू वकार व शकील अहमद जादूगर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें