फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संत कबीर के अगले उत्तराधिकारी होंगे प्रमोद दास , कबीरचौरा मूल गादी के महंत ने की घोषणा

Thu, 24 Jun 2021 01:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बृहस्पतिवार को कबीरचौरा मठ में सादगी से उत्तराधिकारी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में कबीरपंथी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
संत कबीर के अगले उत्तराधिकारी होंगे प्रमोद दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कबीरचौरा मूलगादी के उत्तराधिकारी प्रमोद दास को बनाया गया है। कबीर प्राकट्योत्सव पर महंत विवेकदास ने इसकी घोषणा की। बृहस्पतिवार को कबीरचौरा मठ में सादगी से उत्तराधिकारी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में कबीरपंथी मौजूद रहे।

विज्ञापन


महंत विवेकदास ने कहा कि देश विदेश में मठ की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसलिए यह मनोनयन जरूरी हो गया था। मठ को संचालित करने के लिए पांच सदस्यीय संरक्षक और सलाहकार मंडल का गठन किया गया।

बता दें कि आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर संत कबीर का प्राकट्योत्सव मनाया जा रहा है। श्रमसाधक कबीर ने भक्ति और वैराग्य रस की जो धारा बहाई वह अनवरत प्रवाहमान है। भारत ही नहीं सात समंदर पार कबीर के अनुयायी हैं। राम और रहीम को साथ लेकर चलने वाले संत कबीर काशी में ही जन्मे। राम नाम के मंत्र ने ही कबीरदास को संत कबीर बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें