फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : कोरोना के चलते वर्चुअल माध्यम से 25 और 26 मई को शपथ लेंगे प्रधान, तैयारियां शुरू

Sun, 23 May 2021 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

27 को ग्राम पंचायतों की होगी पहली बैठक, 374 गांव के प्रधानों को  दिलाई जाएगी शपथ।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शासन से मिले निर्देश के क्रम में ग्राम प्रधानों के शपथ लेने की तैयारी जिला पंचायत राज कार्यालय ने शुरू कर दी है। कोरोना को देखते हुए इस बार ग्राम प्रधानों को शपथ वर्चुअल माध्यम से दिलाई जाएगी। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि 24 मई को जिलाधिकारी की ओर से शपथ की अधिसूचना जारी की जाएगी। 25 व 26 मई को प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी। 27 को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन


इस बार 374 गांव के प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। बाकी बचे 320 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम होने के चलते ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। यहां की रिक्त सीटों पर बाद में चुनाव होगा। शपथ नहीं लेने के कारण 320 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

इन गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम है। इस नाते गांव का विकास कार्य प्रभावित होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के 2895 सीटों पर कोई दावेदार ही सामने नहीं आने सीटें खाली रह गई। अब इन सीटों पर जून में चुनाव कराए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद ही प्रभावित ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएगा।

ग्राम पंचायत के गठन के लिए दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन अनिवार्य है। इससे कम सदस्य पर गांव की सरकार का गठन नहीं हो पाएगा। इसकी वजह से प्रधान तथा पंचायत से जुड़ी समितियों के खाते नहीं खुल पाएंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल पदों की संख्या 8978 है। इनमें से 4751 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। 1327 लोग चुनाव लड़े थे। कुल 6086 पदों पर चुनाव की घोषणा की गई थी। 2895 पद रिक्त रह गए थे। इन पर बाद में चुनाव कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें