फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सिर पर कुर्सी रखकर प्रदर्शन करते बिजली विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बिजली कर्मचारियों ने कुर्सी को छाता बनाकर सिर पर रख लिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सभी अभियंताओं एवं बिजलीकर्मियों ने तीसरे दिन भी बारिश के बीच भी जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण का प्रयोग पूरे देश में अभी तक कहीं भी सफल नहीं हो सका है। निजी क्षेत्र का एकमात्र उद्देश्य सिर्फ लाभ कमाना है। जबकि पूर्वांचल विद्युत निगम बिना भेदभाव के किसानों और गरीब उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कर रहा है। निजी कंपनी अधिक राजस्व वाले वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर बिजली देगी। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रेशखर चौरसिया, सुनील यादव, आरके वाही, एके श्रीवास्तव, संजय भारती, राजेंद्र सिंह, डॉ आरबी सिंह, मायाशंकर तिवारी, रमन श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, रमाशंकर पाल, जगदीश पटेल, वीरेंद्र सिंह, मदन श्रीवास्तव, जिउतलाल, अंकुर पांडेय, शिवेंद्र यादव, मनोज कुमार, संतोष वर्मा, अमितानंद त्रिपाठी, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें