फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ मीटिंग के बाद लिया गया ये फैसला

Sun, 19 Mar 2023 03:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बिजली कर्मियों की हड़ताल 56 घंटे बाद खत्म हो गई है। संघर्ष समिति ने आंदोलन को वापस ले लिया है।  ऊर्जा मंत्री के साथ आज की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों की हड़ताल 56 घंटे बाद खत्म हो गई है। संघर्ष समिति ने आंदोलन को वापस ले लिया है। ऊर्जा मंत्री के साथ आज की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया।  संघर्ष समिति और कॉरपोरेशन सोमवार को हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सभी केस और अन्य कार्रवाई होंगे वापस
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो, उसे शीघ्र संचालित किया जाए। कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर जाकर ड्यूटी करें। ऊर्जा मंत्री यह भी आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा।  इसके लिए यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया गया है।  अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे मुकदमा हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें