गांव में बिजली गायब रहने की वजह से बच्चों की पढ़ाई और कुटीर उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। पानी का संकट भी बना हुआ है। बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इस बारे में अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। ग्राम प्रधान छोटे लाल पटेल ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत हुई है। उन्होंने सोमवार तक नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ट्रांसफार्मर लग जाएगा।