इसके अलावा गुरुबाग स्थित श्रीनगर कालोनी में भी शनिवार को दिन में बिजली कटौती से लोग त्रस्त रहे। डीआईजी कालोनी में भी शाम को साढ़े तीन बजे से करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। जब लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी चाही तो पता चला कि केबल बॉक्स जल गया।
बिजली कटौती को लेकर केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी
सर्किट हाउस में जिला विद्युत निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारी संवेदनशील रहे। उन्होंने विद्युत विभाग की जमकर क्लास ली। उन्होंने सड़क पर चार दिन से लगे ट्राली ट्रांसफॉर्मर को संज्ञान में लेते हुए विभागीय अभियंताओं से पूछा कि खराब ट्रांसफॉर्मर कितने दिन में बदलने का नियम है।
जवाब मिलने पर पूछा कि आप जब यह जानते हैं तो चार दिन से लगे ट्राली ट्रांसफॉर्मर को अब तक क्यों नहीं हटाया गया। उन्होंने पूछा कि ट्रिपिंग की इंट्री लॉगबुक में की जाती है या नहीं। अव्वल तो आप लोग करते नहीं हो। लाइनमैन के अलावा कोई ज़ी जिम्मेदार अभियंता उपकेंद्र से लगायत फील्ड में नजर नहीं आते। जर्जर तारों की तरफ आप लोगों का ध्यान नहीं है। आखिर यह सब कब तक चलेगा।