फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में घटे आलू-प्याज के दाम : जानें कितनी आई गिरावट, पैदावार बढ़ने से मिली राहत; अभी और कम होंगे रेट

Fri, 27 Dec 2024 03:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : आलू, प्याज के दाम बढ़ जाने से खाने का स्वाद भी फीका हो गया था। महिलाएं भी हर समय सोचती थीं कि आज क्या बनाया जाए? लहसुन के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अधिकतर लोग हरा लहसुन (स्प्रिंग गार्लिक) का उपयोग करने लगे हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में आलू-प्याज सहित सब्जियों के दाम और कम होंगे।
विज्ञापन
आलू-प्याज सहित विभिन्न सब्जियों के कम होंगे दाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू, प्याज और लहसुन के दाम गिरने से लोगों को राहत मिली है। 10 से 15 दिनों में आलू में 5 रुपये, प्याज में 10 रुपये और लहसुन में 60 से 100 रुपये की कमी आई है। प्याज और लहसुन मध्यप्रदेश, राजस्थान और नासिक से मंगाए जा रहे है। जबकि आलू की आवक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जगह पंजाब से बढ़ी है। 

विज्ञापन


10 दिन में कीमतों में कमी आई है। पिछले तीन माह से आलू, प्याज व लहसुन के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई थी। 60 से 70 रुपये किलो प्याज, 35 से 45 रुपये किलो आलू और 400 रुपये किलो लहसुन बिक रहा था। 

अब इनकी पैदावार बढ़ने से दिसंबर के पहले सप्ताह से ही इनके दाम में गिरावट शुरू हो गई है। अभी प्याज 35 से 40 किलो, 25 रुपये किलो आलू और 250 से 300 रुपये प्याज बिक रहा है। पहड़िया मंडी के कारोबारी हीरालाल मौर्या ने बताया कि प्याज के दाम में आने वाले दिनों में और गिरावट आएगी।  
विज्ञापन


फरवरी में लहसुन के दाम होंगे कम
लहसुन के भी दाम में फरवरी में गिरावट आएगी। कारोबारी राहुल मौर्या ने बताया कि अभी मध्यप्रदेश और राजस्थान से लहसुन आ रहा है। मगर, नई फसल की आवक फरवरी में होगी। तब इसमें कमी आएगी। अभी बाजार में लहसुन में कमी चीन के लहसुन के अवैध तरीके से बाजार में आने से आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें