फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पांच जीआई उत्पादों पर डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण, विरूपण 

Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से काशी के पांच जीआई उत्पादों पर विशेष आवरण और विरूपण जारी किया गया है। इसमें गुलाबी मीनाकारी क्राफ्ट, लकड़ी के खिलौने, बनारस मेटल आदि शामिल हैं। बुधवार को प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव और जीआई एक्सपर्ट पद्मश्री डॉ. रंजनीकांत ने विशेष आवरण और विरूपण को जारी किया। इस दौरान डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय डाक दिवस के तहत आयोजित फिलाटेली दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए डिजाइन ए स्टैंप, क्विज, फिलेटलिक वर्कशॉप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से डाक टिकटों से जुड़ी जानकारी भी दी गई। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी से संबंधित पांच जीआई यानी भौगोलिक संकेतक उत्पादों -  बनारस गुलाबी मीनाकारी क्रॉफ्ट, वाराणसी सॉफ्ट स्टोन जाली वर्क, वाराणसी लकड़ी के लाख और खिलौने, बनारस मेटल रिपोज क्रॉफ्ट और वाराणसी ग्लास बीड्स पर विशेष आवरण और विशेष विरूपण की प्रथम प्रति जीआई एक्सपर्ट पद्मश्री डॉ. रजनीकांत को भेंट की।

जीआई एक्सपर्ट पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे वाराणसी के जीआई उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। वाराणसी के जीआई टैग प्राप्त उत्पाद विश्व भर में अनोखी पहचान रखते हैं। उत्तर प्रदेश के 34 में से 17 जीआई उत्पाद वाराणसी और इसके आसपास के जिलों से हैं। कार्यक्रम में वाराणसी पूर्व मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन, वाराणसी पश्चिम मंडल के अधीक्षक डाकघर संजय वर्मा, सीनियर पोस्ट मास्टर, वाराणसी प्रधान डाकघर चंद्रशेखर सिंह बरुआ, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें