फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार में ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने के लिए फेसबुक पर पोस्ट करना पड़ गया महंगा, हिरासत में

Sat, 24 Apr 2021 08:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ट्वीटर पर मिली शिकायत के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस यूपी कॉलेज के छात्र से कर रही पूछताछ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 35 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने संबंधी फेसबुक पर की गई पोस्ट यूपी कॉलेज के बीसीए के एक छात्र को महंगी पड़ गई। ट्वीटर पर मिली शिकायत के आधार पर शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने छात्र को पकड़ लिया। उससे लालपुर पांडेयपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। छात्र के घर से या उसकी निशानदेही पर देर शाम तक पुलिस कोई सिलिंडर बरामद नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन


फेसबुक पर एक यूजर की आईडी से एक मेसेज किया गया था कि यदि किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए तो दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। एक व्यक्ति की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रोशन पांडेय ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें 10 लीटर के नए ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत 35 हजार रुपये बताई गई। उन्होंने एतराज जताया तो सामने वाले ने सिलिंडर देने से इनकार कर दिया। कॉल रिकार्डिंग सौंप कर रोशन ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय खजुरी स्थित आफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले यूपी कॉलेज के बीसीए के छात्र को पकड़ कर लालपुर पांडेयपुर थाने ले गए।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 छात्र ने बताया कि हाल ही में उसके परिवार में दो लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई थी। उस दौरान उसे ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ी थी तो एक व्यक्ति ने कहा था कि वह दिला देगा। उस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा तो उसका कहना था कि उसे पता लगा था कि चंदौली में आसानी से सिलिंडर मिल जा रहा है। यह जानकारी उसने छात्र को दी थी। छात्र से फिर पूछताछ शुरू हुई तो उसका कहना था कि फेसबुक पर उसके पोस्ट करते ही इतने फोन आए कि उसे लगा कि वह भी प्रति सिलिंडर हजार से 1500 रुपये कमा लेगा। हालांकि किसी को वह सिलिंडर दिला नहीं सका। इस संबंध में एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है, सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस आयुक्त को दें कालाबाजारी करने वालों की सूचना दें
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर या जीवनरक्षक दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों की सूचना अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय / अपराध) अखिलेश कुमार के मोबाइल नंबर 9454405426 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रख रही है।  
विज्ञापन

demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं दी जाती सटीक जानकारी
पुलिस अफसरों के अनुसार दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में आमजन की सूचना अक्सर इसी तरह की रहती है कि वह ऐसे कह रहा था या वह वैसे कह रहा था। कौन कालाबाजारी कर रहा था, उसका नाम या पता या मोबाइल नंबर क्या है, इस संबंध में कोई भी सटीक जानकारी नहीं देता है। जबकि, महामारी के इस समय में पब्लिक को दवाओं या ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों के बारे में पुलिस को बेझिझक बताना चाहिए। सूचना देने वाले का नाम कभी भी उजागर नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें