फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अब बीएचयू में ही होगा पोस्टमार्टम, शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस में भरा पानी

Wed, 08 Sep 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस में पानी भरने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अगले आदेश तक बीएचयू में ही पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है।
 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस को शिवपुर शिफ्ट करने के फैसले को स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल वापस ले लिया है। शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पानी भरने की वजह से मंगलवार से बीएचयू में एक बार फिर से शवों का पोस्टमार्टम शुरू हो गया। अगले आदेश तक यही स्थिति रहेगी।

विज्ञापन


बीएचयू के पोस्टमार्टम हाउस में यहां के अलावा बाहर के अस्पतालों, सड़क दुघर्टना में होने वाली मौत में पोस्टमार्टम कराया जाता है। जीर्णोद्धार के काम की वजह से बीएचयू के पोस्टमार्टम सात सितंबर से शिवपुर में कराने का फैसला लिया गया था।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कायाकल्प के तहत पोस्टमार्टम हाउस बीएचयू का अनुरक्षण किए जाने की जानकारी फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष ने दी थी। इसके बाद इसे शिफ्ट किया गया था। अब वहां पानी भर गया है। ऐसे में बीएचयू में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिक मरीजों वाले क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चलेगा विशेष अभियान 
कोरोना नियंत्रण में भले ही काशी को देश भर में रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन उसी धर्म नगरी में डेंगू और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की तर्ज पर डेंगू के मरीज मिलने वाले इलाकों को हॉट स्पॉट मानकर वहां नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे।

वाराणसी में 44 हॉटस्पॉट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में एक दो नहीं बल्कि मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से 44 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। कोनिया, सुंदरपुर, ककरमत्ता, सिगरा, मंडुवाडीह, भुल्लनपुर, मच्छोदरी, नईसड़क,  बीएचयू, नगवां, डीएलडब्ल्यू, भेलूपुर, लोहता, कंचनपुर, खजूरी शामिल हैं।
विज्ञापन

सात दिन में मिले 25 नए मामले 
जुलाई से डेंगू के मामले मिल रहे हैं। पंद्रह जुलाई तक केवल चार मरीज थे, इसके बाद आंकड़ा तेजी से बढ़ा। हालत यह है कि दो महीने में ही 108 नए मरीज मिल चुके हैं। जबकि अगर संदिग्ध मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा 1427 तक पहुंच गया है। सितंबर में अब तक सात दिन में ही 25 नए मरीज मिले हैं।

अस्पतालों में भर्ती है 105 मरीज 
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय के अनुसार, इस समय बीएचयू, मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल, रामनगर आदि अस्पतालों में डेंगू, वायरल फीवर के 105 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें दीनदयाल अस्पताल में अब तक चार मरीज भर्ती हो चुके हैं। बीएचयू में 20, मंडलीय अस्पताल में 8, शास्त्री अस्पताल में एक मरीज के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें