फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: शिव की भक्ति में डूबे पॉप गायक मीका सिंह, काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव मंदिर में लगाई हाजिरी

Sun, 17 Mar 2024 01:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mika Singh In Varanasi: पॉप गायक मीका सिंह महादेव की भक्ति में लीन हुए। रविवार को उन्होंने बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। मीका सिंह ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही बाबा काल भैरव का भी आशीर्वाद लिया। साथ ही तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
Mika Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉप गायक मीका सिंह ने रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर को देखा और परिसर में सेल्फी भी ली। 

विज्ञापन


मीका सिंह शनिवार की देर रात तक वाराणसी में आयोजित टेक्नेस 2024 कार्यक्रम में आईआईटीयंस को झूमाने के बाद रविवार की सुबह मंदिर पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर की ओर से मीका सिंह को माला और अंगवस्त्र भी दिया गया। 

मीका सिंह बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद पाकर खिल उठे। उन्होंने कहा कि पहले भी दर्शन कर चुके हैं, लेकिन आज अच्छे से बाबा का दर्शन किया। काफी प्रसन्न हूं। मंदिर के पुजारी के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन




फिल्मी सितारों का रुझान धार्मिक गतिविधियों में काफी देखने को मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी फिल्मी सितारों का जमघट लगा। वहीं बनारस में भी अभिनेता व अभिनेत्रियों के आने का सिलसिला जारी रहता है।

काशी में दुनिया भर के लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन व 84 घाटों की छटा देखने के लिए आते हैं। वहीं काशी में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा भी लगा ही रहता है। साथ ही सेलेब्स भी काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के लिए आते रहते हैं। इसी क्रम में रविवार को पॉप गायक मीका सिंह भी बाबा के दर्शन को मंदिर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें