बीएचयू में पीएम 2.5 का स्तर 305, पीएम 10 का स्तर 158, कार्बन 61 और नाइट्रोजन ऑक्साइड 28 और अर्दली बाजार में पीएम 2.5 का स्तर 269, पीएम 10 का स्तर 172, कार्बन का स्तर 42 और नाइट्रोजन का स्तर 101 था। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पानी का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है।