रोहनिया विधानसभा में सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी मोर्चा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता केवल बूथ मजबूत करें। हम सरकार बनाकर आपको सौगात देंगे। भाजपा के बहकावे में न आए, वह बहकाने वाली पार्टी है।
25 किलो के झोले में पांच किलो अनाज देने वाली पार्टी है। भाजपा नागनाथ है जो सटेगा उसे डस लेती है। सरकार बनाकर घरेलू बिजली पांच साफ तक माफ, शराबबंदी को लागू किया जाएगा। मुख्य वक्ताओं में शशिप्रताप सिंह, राजेश यादव, डा. बलिराज राजभर, शिवलाल यादव आदि शामिल रहे।