हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और चोरी, रंगदारी सहित अन्य मामलों में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए कमिश्नरेट पुलिस 72 घंटे का अभियान चलाएगी। अगले तीन दिन सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर वांछितों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने यह शुक्रवार को यह आदेश जारी किया।
पुलिस आयुक्त ने लंबित विवेचनाओं पर काशी व वरुणा जोन के सर्किल और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में लंबित विवेचना का निस्तारण करें। अधिकारियों से अपेक्षा किया गया कि दारोगा के पास पड़े लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण के लिए आर्डरली रूम करेंगे। यही नहीं, प्रत्येक मंगलवार को सभी राजपत्रित अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने चेताया कि जिन थाना प्रभारी अधिकारी के कार्य में कमी पाई जाएगी, उन पर कार्रवाई तय है।