फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं, मेरा चरित्र खंगाल रही पुलिस’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुष्कर्म के आरोपी क्राइम ब्रांच के निलंबित इंस्पेक्टर अमित कुमार को जिले की पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है और उल्टे मेरा ही चरित्र खंगाल रही है। यह आरोप मथुरा जिले की पीडि़त छात्रा का है। सोमवार को छात्रा ने कहा कि बनारस की पुलिस ने उसके साथ न्याय नहीं किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद टालमटोल की जा रही है। अब वह लखनऊ में आला अफसरों और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाएगी।
विज्ञापन

महिला थाने में आठ जनवरी को क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट और धमकाने सहित अन्य आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीडि़त छात्रा मथुरा जिले की रहने वाली है और फरीदाबाद में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। छात्रा का आरोप है कि मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर को बचाने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस को जो साक्ष्य दिए गए, उस पर विचार ही नहीं किया गया। नामजद मुकदमा दर्ज होने के पांच दिन बाद भी आरोपी को अदालत में पेश नहीं किया गया। उल्टे पुलिस ही न्यायालय की भूमिका का भी निर्वहन कर रही है और आरोपी के गुण-दोष निर्धारित करने में जुटी हुई है। छात्रा के अनुसार, जिला पुलिस के रवैये से क्षुब्ध होकर वह अपने शहर लौट आई है। अब वह लखनऊ जाकर पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के साथ ही मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएगी। उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी की पत्नी ने मदद की तो उन्हें भी किया गया परेशान
छात्रा के अनुसार, उसने इस प्रकरण में आरोपी इंस्पेक्टर की पत्नी से मदद मांगी। इंस्पेक्टर की पत्नी मेरठ में पुलिस विभाग में तैनात हैं। वह मदद करने उसके साथ आईं तो उन्हें बनारस की पुलिस की शह पर विभाग से ही परेशान किया जाने लगा। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने जिस होटल में वह ठहरी थी, वहां साक्ष्य नष्ट किए गए। कोशिश की जा रही है कि वारदात से संबंधित साक्ष्य नष्ट हो जाएं और वह परेशान हो। कितनी भी कोशिश कर ली जाए, उसकी हिम्मत नहीं टूटेगी। न्याय के लिए वह पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें