Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास चंदन टीका लगाने वालों में विवाद हुआ। जिसे लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों पर कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांफी मांगी।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास चंदन- टीका लगाने वाले तीन लोगों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बनने पर चौक पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने पर तीनों को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस की सख्ती के बाद हाथ जोड़कर आरोपियों ने मांफी मांगी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के मुताबिक, 20 अगस्त को गेट नंबर चार के पास कुछ लोग श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और तीनों मारपीट पर आमादा हो गए। मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। स्थिति बिगड़ने और मंदिर क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।
पकड़े गए लोगों में अजय दूबे (58) पुत्र स्व. सीताराम दूबे, निवासी छित्तपुर, सिगरा; हरिओम पांडेय (19) पुत्र रामसहाय पांडेय, निवासी ब्रह्मनाल, चौक और राजेश पांडेय पुत्र स्व. अर्जुन पांडेय, निवासी ब्रह्मनाल, चौक शामिल हैं।