फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन दिन से लापता युवती का सड़ा-गला शव मिला, कॉलेज से लौटते समय अचानक हुई थी गायब

Thu, 20 Aug 2026 02:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: राजातालाब क्षेत्र से लापता युवती का शव बृहस्पतिवार को मिल गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। 
 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट के राजातालाब क्षेत्र से तीन दिन से लापता 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय का शव गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बच्छाव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पीछे पश्चिम पूरा में एक बंद मकान के पास पानी में पड़ा मिला।

विज्ञापन




शव सड़ने से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि 17 अगस्त को जगतपुर पीजी कॉलेज से लौटते समय श्रेया अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर थाने में शिकायत दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 



गुरुवार को पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, श्रेया के पिता सुनील उपाध्याय राजातालाब में कपड़े की दुकान चलाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक के अनुसार मकान किराये पर था और फिलहाल बंद था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें